खास-मेहमानदुनिया 24X7

आजमगढ़ की डॉ लीना मिश्रा की पेंटिंग म्यांंमार में प्रदर्शित

आजमगढ़। फाइन आर्ट सेंटर की निदेशक डॉ लीना की पेंटिंग कुमुद्रा वेव्स ,वर्ल्ड वाइड आर्ट मोमेंट द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय आर्ट शो में योनगं, म्यांमार में प्रदर्शित हुई। जल, अग्नि, वायु, पृथ्वी व् आकाश इन पंचतत्वों में आध्यात्मिकता को दर्शाता शंख जीव के सर्जन का द्योतक है।इसी विषय को दर्शाती इनकी पेंटिंग का शीर्षक “अंकुरण” का चयन हुआ। डॉ लीना ने बताया इस प्रदर्शिनी में देश विदेश से 1000 से अधिक प्रविष्टि में से कुल 46 कलाकारों के चित्र प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए। पूरे उत्तर प्रदेश से डॉ लीना के नाम का चयन बड़ी बात है। इससे पहले भी डॉ लीना ने अपने चित्रों के द्वारा कई राष्ट्रीय – अन्तराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शिनी में प्रतिभाग किया है व् चित्रकला के क्षेत्र में अनेकों अवॉर्ड हासिल कर आजमगढ़ का नाम रौशन कर चुकीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *