मिसाल-ए-मऊ

भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बने पुष्पेन्द्र के मऊ आने पर जोरदार स्वागत

@ रामप्रवेश…

नदवासराय/मऊ। देश सेवा का जज्बा लिए जब कोई युवा सेना की नौकरी में जाता है तो उसके अंदर का जो जोश जुनून होता है वह कुछ अलग ही होता है और परिवार के लोगों का अपने बेटे पर गौरवान्वित होना तो लाज़मी है। लेकिन अगर देश सेवा के नौकरी में किसी परिवार की तीसरी पीढ़ी देश सेवा के लिए अपने आप को समर्पण की भाव के साथ ज्वाइन करें तो फिर उसे तो सैल्यूट बनता है और बार-बार जय हिंद कहने को दिल चाहता है। मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना विकासखंड क्षेत्र के बारा गांव निवासी 22 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह को जनपद पर कुछ ऐसा ही नाज है।

आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया से पास आउट होकर भारतीय थल सेना मे लेफ्टिनेंट बने पुष्पेन्द्र सिंह के घर आते ही गांव व परिजनों ने अपने माटी के लाल का वह जोरदार स्वागत किया की क्या पूछना। पूर्व ग्राम प्रधान सुनील सिंह व चाचा योगेन्द्र सिंह सहित क्षेत्र के दर्जनों सम्भ्रान्त लोगों ने क्षेत्र के डाक्टर भीमराव अम्बेडकर पब्लिक विद्यालय मे स्वागत समारोह का आयोजन कर फूल मालाओं से लाद स्वागत कर हाथों हाथ उठा लिया और पुष्पेन्द्र को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पुष्पेन्द्र अपने परिवार की तीसरी ऐसी पीढ़ी है जो अब भारतीय सेना को अपनी सेवाएं देंगे। उनके पिता उपेंद्र सिंह एयरफोर्स अंडमान निकोबार मे वारंट अफसर पद पर तैनात है। वहीं पुष्पेन्द्र के दादा सुबेदार मेजर विजय नारायण सिंह भी भारतीय सेना मे अपनी 28 वर्ष सेवा देने के पश्चात सेवानिवृत्त हो कर सीबीएसई बोर्ड मे सम्मानित पद पर 22 वर्ष सेवा की हैं। गत 10 दिसंबर को गया मे आयोजित पासिंग आउट परेड में पिता उपेन्द्र सिंह व माता प्रतिमा सिंह भी सिरकत की थी।जहां अपने बच्चे को टू स्टार लगकर गौरवान्वित हुए इस बाबत पुष्पेन्द्र ने बताया कि बचपन से ही उनकी सेना में जाने की इच्छा थी। जिसमें मां ने खास ध्यान रखा यहां तक कि मां ने अपनी नौकरी भी छोड़ दी बीटेक कर चुके 22 वर्षीय पुष्पेन्द्र ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां को दिया। इस अवसर पर रामाकांत सिंह अरविंद सिंह सिसोदिया गोपाल सिंह रविशंकर सिंह हैप्पी विरेन्द्र सिंह देवेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *