चर्चा में

‘बैंकों में नहीं, स्कूलों में पलता है भारत का भविष्य’- प्रो.विनोद नागर

ग्रेटर नोएडा में गुरूवार को जब जन जाग्रति में आयोजित कार्यक्रम की शानदार शुरूआत हुई…तो सैकड़ों छात्रों के साथ-साथ भारत राष्ट्रीय सेवक संघ से जुड़े सदस्यों और अन्य शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया…इस दौरान लोगों में शिक्षा से जुड़े इस कार्यक्रम को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला.


तो वहीं इस बेहद खास मौके पर भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो विनोद ने आयोजित सभा को संबोधित किया…और देश में शिक्षा की बेहतरी और विकास को लेकर अपनी बाद रखी…भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत के शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए ठोस पहल करने की प्रतिबद्धता याद दिलाई.
छात्रों के बीच सभा को संबोधित करते हुए प्रो.नागर ने कहा कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ जन सामान्य नागरिक के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.


राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो विनोद नागर ने कहा कि देश का धन बैंकों में नहीं बल्कि विद्यालयों में पलता है. भारत राष्ट्रीय सेवक संघ देश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित होकर समर्पण भाव से कार्य कर रहा है. इस अवसर पर भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया…और कार्यक्रम को सफल बनाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *