विद्या मंदिर महाविद्यालय कायमगंज में वृहद पैमाने पर हुआ पौधारोपण
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश शासन एवं विशेष रूप से क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा के निर्देशन में विद्या मंदिर महाविद्यालय कायमगंज फर्रुखाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़कर सभी छात्रों को सुनाया गया।
इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तंबाकू से आजादी अभियान पर झंडारोहण के समय शपथ ग्रहण कराई गई तथा महाविद्यालय परिसर में वृहद रुप से पौधरोपण का कार्यक्रम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक स्काउट गाइड के स्वयंसेवक एवं एवं अन्य छात्र छात्राओं ने मिलकर एवं महाविद्यालय के प्रबंधक समिति के समस्त पदाधिकारी गण विशेष रूप से महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरविंद महेश्वरी एवं व्यवस्थापक अरविंद गोयल एवं पूर्व प्राचार्य एवं महाविद्यालय के वर्तमान निदेशक डॉक्टर वीके गुप्ता महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता गण एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी ने सामूहिक रुप से वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया एवं साथ में महाविद्यालय के छात्रों प्रबंध समिति के सदस्य गण एवं महाविद्यालय के प्रवक्ता गण शिक्षकेतर कर्मचारी गण ने इस बात की प्रतिज्ञा ली कि अगले एक माह तक निरंतर प्रतिदिन वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में कायमगंज के लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

