अपना जिला

फातिमा अस्पताल में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हुए विभिन्न आयोजन

मऊ। फातिमा अस्पताल में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को बड़ी धुमधाम से मनाया गया। अस्पताल के असी0 मेडीकल सुप्रीटेंडेंट डा0 ओ0पी0 सिंह ने झण्डारोहण कर राष्ट्रगान गाया और इस शुभ दिन की समप्रभुता और एकता को बनाये रखने की महत्वता बतायी तो वही अस्पताल प्रशासिका सिस्टर रोसिया ने भारतीय लोकतंत्र के बारे में कहा कि हमारे पास जो कुछ है वह हमारी मातृभूमि का दिया हुआ है इसलिए हमें अपने देश की सुरक्षा, प्रगति और समृद्धि के लिए अपना सब कुछ अर्पण कर देने का संकल्प लेना चाहिए। तद्पश्चात् भोजपुरी संगीतकार राम रतन यादव और लैब टेक्नीशियन रोशन कुमार ने देश भक्ती गीत प्रस्तुत किया तो वहीं डायलसीस टेक्नीशियन जगदम्बा चौहान ने आजादी के प्रथम नायक मंगल पाण्डे को याद किया। नर्सिग स्कूल की छात्राओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया और अस्पताल कर्मचारी सचितानंद व लल्लन ने देश भक्ति भाषण प्रस्तुत किये। इस सभी कार्यक्रमों को देख सभी लोग भाव-विभोर हुए और सभी लोगो ने तालियों की गडगडाहट से कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे लोगो का हौसला बढ़ाया और आजादी के नायको को याद कर मिष्ठान वितरण किया। इस शुभ अवसर पर अस्पताल के सभी सिस्टर इंर्चाज, डाक्टर, कर्मचारीगण, छात्राये व अस्पताल मरीज मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *