अपना जिला

मथुरा व अयोध्या के तर्ज पर काशी और प्रयागराज में भी हो शराबबंदी : राजकुमार गुप्ता

वाराणसी, 06 जुलाई, मिर्जामुराद। सामाजिक कार्यकर्ता व आराजी लाईन ब्लाक के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने मेल कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि धार्मिक और तीर्थ स्थल के आधार पर मथुरा व अयोध्या के तर्ज पर काशी और प्रयागराज में भी शराबबंदी की जाए। इसके अलावा मिर्जामुराद क्षेत्र के खालिसपुर गांव में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशो और उत्तर प्रदेश सरकार के इस संबंध मे दिए गए विभिन्न आदेशो, निर्देशो की अवहेलना करने वाले जिम्मेदार लोगो और जन सुनवाई पोर्टल पर गलत आख्या देने वाले आबकारी अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही हेतु वैधानिक कार्रवाई अमल में लाते हुए उपरोक्त एक माह पूर्व राजमार्ग 19 और आबादी आदि के निर्धारित दूरी के अंदर खोले गए नए अंग्रेजी शराब दुकान को तत्काल प्रभाव से प्राथमिकता के आधार पर व्यक्तिगत पहल करते हुए यथा आदेश, निर्देश कही अन्यन्त्र शिफ्ट करने की भी मांग मुख्यमंत्री योगी से राजकुमार गुप्ता द्वारा की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *