अपना जिलाचर्चा में

सिपाही कोरोना पॉजिटिव, वाराणसी में है तैनात, मऊ भी आया था परिजनों से की थी मुलाकात

■ पिता एडीओ पंचायत समेत 19 लोग हुए क्वारनटाइन

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद निवासी आरक्षी आशीष कुमार रविवार को वाराणसी में पॉजिटिव पाए गए 9 पुलिसकर्मियों में शामिल पाया गया। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर उसके पिता एडीओ पंचायत से मुलाकात को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना के खण्ड विकास अधिकारी सहित 19 लोगों को क़वारन्टीन में भेेेज दिया गया है। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को वाराणसी में 9 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा गांव निवासी एक आरक्षी भी शामिल रहा। एसएसपी वाराणसी द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पता चला कि उक्त आरक्षी गत दिनों अपने गांव आया हुआ था। ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने पर आरक्षी के पिता एडीओ पंचायत से संबंधित ब्लाक मोहम्दाबाद गोहना के खंड विकास अधिकारी सहित 19 लोगों को क़वारन्टीन में भेज दिया गया। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब तक मऊ जनपद से कुल 416 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए जिनमें से 385 लोगों के रिपोर्ट प्राप्त हो गए। जिसमें से 1 पॉजिटिव और 384 लोग नेगेटिव पाए गए। सोमवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र कोपागंज में 1847 घरों से 12195 लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *