खास-मेहमान

वाराणसी मंडल के SRDOM रोहित गुप्ता को निर्भया सेना ने किया सम्मानित

वाराणसी मंडल के SDROM रोहित गुप्ता को निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह MEMBER NRUCC RLY BOARD सतीश मिश्र ” बाबा ” के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मण्डल के द्वारा सम्मानित किया गया।
विदित है कि श्री गुप्ता बेहद आदर्श , कर्मठ व ईमानदार रेल अधिकारी हैं ।
आप IRTS 2009 बैच के प्रतिभावान एवं कद्दावर अधिकारी हैं।
आप आधी आबादी का विशेष सम्मान करते है । आपने महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा , सहयोग , सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया है ।
ऐसे कई आदर्श कार्यों को देखते हुए सम्मान के निमित्त आपका माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा ने कहा कि रोहित गुप्ता बेहद मिलनसार , कर्मठ , सजग व ईमानदार रेल अधिकारी है ।
श्री गुप्ता जैसे आदर्श रेल अधिकारी को सम्मानित कर निर्भया सेना स्वयं भी सम्मानित हुई है ।
आपके सम्मान में निर्भया सेना की दूसरी सबसे बड़ी पदाधिकारी राष्ट्रीय संगठन मंत्री सह MEMBER ZRUCC NE RLY , डॉ रविन्द्र नाथ मिश्र ( प्राचार्य ) राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सदस्य स्टेशन सलाहकार समिति मऊ जंक्शन, नरेन्द्र श्रीवास्तव, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी निर्भया सेना सह MEMBER ZRUCC NE RLY, रितेश मिश्रा ( प्रवक्ता – केन्द्रीय विद्यालय दिल्ली ) सह दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता ने श्री रोहित के क्रिया कलापों की अंतर्मन से प्रशंसा व सराहना की एवं आप सभी की उपस्थिति में यह सम्मान समारोह काफी यादगार रहा।
अंत में श्री गुप्ता ने निर्भया सेना के आदर्श क्रिया कलापों की भूरि भूरि प्रशंसा की व अपना हर संभव सहयोग निर्भया सेना को प्रदान करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *