वैश्य समाज महिला शाखा ने पौधारोपण किया
मऊ। वैश्य समाज महिला शाखा, मऊ के तत्वाधान में आज दिनांक 19.07.2023 को ढेकुलिया मन्दिर के बाहरी परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें नीम, आँवला, बरगद, गुड़हल, आदि पौधे लगाये गये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा खण्डेलवाल ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा की जिलामहामंत्री श्रीमती नुपुर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पर्यावरण को संतुलित करने हेतु लगातार कार्य कर रही है। पौधा रोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा खण्डेलवाल, भाजपा महामंत्री श्रीमती नुपुर अग्रवाल, वैश्य समाज की महिला शाखा की जिला महामंत्री श्रीमती अर्चना बरनवाल, एवं प्रवक्ता मधुलिका बरनवाल, पुष्पा जायसवाल, राधा जी, किरन गुप्ता, पूनम गुप्ता, आदि महिलाए उपस्थित रही।



