SR DCM से बाबा मिले SRUCC की बैठक अविलंब कराए जाने के लिए सौंपा ज्ञापन
वाराणसी। गुरुवार को 3 PM निर्भया सेना के संस्थापक /राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र ” बाबा ” NE RLY के वाराणसी मंडल के SR DCM , युवा IRTS अधिकारी जनाब शेख समी उर रहमान को निर्भया सेना की बेहद लोकप्रिय पत्रिका ” रेलवे सुरक्षा बल सम्मान ” जो RPF को समर्पित है को भेंट कर रहमान के आदर्श तथा लोकप्रिय कार्यकाल के लिए भगवान हरि विष्णु के से मंगल प्रार्थना किया।
तत्पश्चात श्री बाबा ने रहमान साहब को वाराणसी मंडल की SRUCC (स्टेशन रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की अविलंब बैठक कराए जाने के लिए ज्ञापन पत्रक सौंपा ।
साथ ही कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण समिति है मैं इसी समिति से आज सबसे बड़े ऊंचाई पर हूं ।
एक साल में वैधानिक रूप से SRUCC की 4 बैठक होनी चाहिए पर नहीं हो पा रही है ।
पिछली बैठक लगभग 1 साल पहले हुई थी ।
अतः इस मामले की गंभीरता को समझकर तत्काल प्रभाव से SRUCC की बैठक के लिए अपने नीचे के अधिकारियों को निर्देशित करें कि बैठक कराने की तिथि तय करने कराने की कृपा करें।
जिस पर उन्होंने इस निमित्त अविलंब बैठक की तिथि तय किए जाने की बात कही तथा विश्वास दिलाया और कहा की बेहद अच्छी मांग है । श्री रहमान से काफी देर निर्भया सेना की गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई ।


