मऊ डिपो के अजय कुमार सिंह को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का स्थापना दिवस व स्वर्ण जयंती समारोह लखनऊ के गन्ना संस्थान के सभागार में बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं परिवहन निगम के अध्यक्ष आईएएस आरके तिवारी ने आजमगढ़ क्षेत्र के मऊ डिपो के सीनियर फोरमैन और मऊ निवासी अजय कुमार सिंह व चालक अच्छेलाल चौहान को वित्तीय वर्ष 2021-22 में संस्थान के प्रति उत्कृष्ट योगदान करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा आजमगढ़ क्षेत्रीय कार्यशाला के मैकेनिक राम प्रसाद यादव व मैकेनिक राजेश कुमार तथा बेल्थरा रोड डिपो के चालक ज्ञानेश्वर दास व परिचालक अरविन्द यादव, आजमगढ़ डिपो के परिचालक गौरी शंकर यादव व अरूण तिवारी, दोहरीघाट के परिचालक बलिराम यादव, डा. अम्बेडकर डिपो के परिचालक शैलेन्द्र सिंह व पंकज पांडेय के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के परिवहन निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बहुत ही पुराना इतिहास है हमें विभाग को और विकास की ओर आगे ले जाना है यात्रियों के सुगम और सुरक्षित यात्रा को ध्यान देना है अगर हम सभी मिलकर इस योगदान में अपनी सहभागिता निभाएंगे तो विभाग और बेहतर बनेगा।
कार्यक्रम में परिवहन निगम के सेवानिवृत्त एम० डी० रवीन्द्र सिंह,परिवहन निगम के चेयरमैन राजेन्द्र तिवारी, प्रमुख सचिव परिवहन टी० वेंकटेश्वर लू, परिवहन निगम के एम॰डी॰ आर॰पी॰ सिंह, विशेष सचिव परिवहन अखिलेश मिश्रा, एडिशनल एम॰डी॰ श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग सहित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

















