जब एसपी ने सुनसान सड़क पर अकेली लड़की को देख गाड़ी रोकी
(आलोक सिंह)
बेटियां दिन में सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में इनका रात में निकलना काफी मुश्किल और परेशानियों व भरा कार्य है। ऐसे में जब कोई महिला या लड़की किसी संस्थान में काम करती है और घर जाती है और घर जाने का समय अगर रात का व सुनसान है तो ऐसे में उस संस्थान का जिम्मेदारी बनती है कि अपने उस महिला कर्मचारी को उसके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाए। ऐसा एक मामला देखने को आया हरदोई जनपद में जब एक महिला होटल में काम करने के बाद सुनी सड़क पर अकेली घर को जा रही है।
हरदोई की ठंडी अंधेरी रात और एक होटल में काम करने वाली बेटी सड़क पर अकेले पैदल रात के 11:00 बजे घर के लिए निकली, उसी दौरान एसपी हरदोई आलोक प्रियदर्शी रात्रि भ्रमण पर थे। एक बेटी को अकेली सुनसान जगह पर पैदल जाती हुई देखकर तत्काल अपनी गाड़ी रुकवा कर नीचे उतरे और लड़की से इतनी रात को अकेले पैदल जाने का कारण पूछा ,लड़की द्वारा अवगत कराया गया कि वह शहर के एक होटल में नौकरी करती है और वह घर वापस अकेली जा रही है तत्पश्चात सतर्क पुलिस उस लड़की के साथ मय फोर्स पैदल चलकर उक्त होटल में गए व होटल प्रबंधन से कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि रात्रि में आपका जो महिला स्टाफ घर जाएगा उसके लिए आपको गाड़ी व समुचित सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है ,चेतावनी दी कि आगे से ऐसी लापरवाही पाई गई तो होटल प्रबंधन के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हरदोई पुलिस के इस कार्य को सम्मान के साथ साथ सराहनीय बनाने के लिए अब हमारी और आपकी भी जिम्मेदारी बनती है। जनता द्वारा पुलिस अधीक्षक के कार्य की सराहना की जा रही है। सभी ने हरदोई पुलिस को सैल्यूट किया।

