मऊ समेत पूरे प्रदेश में ‘खिचड़ी’ और माघ मेले को लेकर गाइड लाइंस जारी

कोरोना के विकराल होते रूप को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार कोई कोताही नहीं बरतना चाहती, यही वजह है कि पूरे सूबे में रात का कर्फ्यू तो पहले से ही योगी सरकार लगा चुकी है अब बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार और सतर्क हो गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी मकर संक्रांति स्नान और माघ मेला( खिचड़ी ) को देखते हुए विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने को लेकर पूरे प्रदेश में कई बिंदुओं पर निर्देश जारी किया है।
इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से और मीडिया को भी अवगत करा दिया गया है।
आप भी उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों को नीचे जारी किए गए तस्वीर में पूरी जानकारी के साथ पढ़ सकते हैं। और खुद और अपने परिवार को कोरोना से बचा सकते हैं।
प्रमुख सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने मकर संक्रांति पर्व व माघ मेला को लेकर जारी किया निर्देश, कड़ाई से अनुपालन करे अधिकारी…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के आदेश पर अपर प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने मकर संक्रांति माघ मेला के मद्देनजर कोविड-19 संक्रमण के बढ़ने की स्थिति के दृष्टिगत प्रदेश में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के संबंध में उत्तर प्रदेश के समस्त मंडलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक रेंज, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को यह निर्देश जारी कर निर्देश दिया है कि 14-15 जनवरी को राज्य के विभिन्न स्थानों में मकर संक्रांति के अवसर पर नदियों, तालाबों आदि में स्नान एवं मेला तथा प्रयागराज में माघ मेला के अवसर पर कोविड-19 संक्रमण के बढ़ने की स्थिति के दृष्टिगत प्रदेश में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के लिए निम्नलिखित निर्देश दिए जा रहे हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि….
1- कोविड-19 को देखते हुए उसे बढ़ने से रोकने के लिए कोविड-19 नियमों का यथा सोशल डिस्टेन्सिंग, मास्क का उपयोग तथा सैनिटाइजर का प्रयोग की अनिवार्यता की कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
2-संक्रमण के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आम जनमानस से अपील की जाए कि मकर संक्रांति स्नान तथा माघ मेले में उन्हीं व्यक्तियों को अनुमति दी जाए जिन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हो।
3-विभिन्न बीमारियों से ग्रसित (कोमारविड) व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलाएं, बच्चे तथा ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोविड के लक्षण जैसे जुखाम, बुखार इत्यादि है मेला स्थान वाली जगह पर ना जाने का अनुरोध किया जाए।
4- स्नान मेले वाले स्थान पर प्रयाग पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोविड-19 में जागरूक किया जाए। आम जनमानस को मास्क लगाने, भीड़ एकत्रित न करने के लिए कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन के लिए प्रेरित किया जाए।
5- समस्त जनपदों में जहां मकर संक्रांति का स्नान होना है व मेला लगना है वहां थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए तथा यदि कोई व्यक्ति सर्दी खांसी, जुखाम बुखार आदि के लक्षण से ग्रसित हो तो मेले में भाग न लेने के लिए अनुरोध किया जाए एवं तत्काल उनका rt-pcr/ट्रूनाट, एण्टीजेन टेस्ट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
6- समसत जनपदों में जहां मकर संक्रांति का स्नान होना है तथा यहां मेले लगने हैं वहां जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के साथ डाक्टर्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, जिससे आवश्यकतानुसार चिकित्सीय सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जा सके।
7- मेले/स्नान के स्थान पर जिला प्रशासन, नगर विकास, पंचायत राज, ग्राम्य विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करके समुचित साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
8- कोविड का ओमिक्रान वैरिएंट के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संक्रमण दर नियंत्रण हेतु विभिन्न स्थलों पर विशेष सावधानी व सतर्कता की आवश्यकता है।
प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इस निर्देश का समस्त जनपदों के उच्च अधिकारियों को कड़ाई से अनुपालन करने का आदेश दिया है।



