चर्चा में

फरार पूर्व एसपी व एक लाख के इनामी की तलाश में एसटीएफ पुलिस राजस्थान रवाना

उत्तर प्रदेश के महोबा में कभी पुलिस अधीक्षक की कुर्सी पर बैठकर अपने कार्यों को अंजाम देने वाले महोबा के पूर्व एसपी व 2014 बैच के आईपीएस मणिलाल पाटीदार इस समय अपने ही पुलिस से भागे-भागे फरारी काट रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और वह कहां छुपे हुए हैं कि पुलिस को कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। ऐसे में फरार पूर्व एसपी पर ईनाम कुछ दिनों पूर्व 50 हजार से बढ़ाकर ₹100000 का घोषित किया जा चुका है, लेकिन पाटीदार अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। जबकि उनकी उनकी तलाश में एसटीएफ की दो टीमें राजस्थान के लिए भी रवाना हो चुकी है।
बताते चलें कि क्रेशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को पिछले साल 8 सितंबर 2020 को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी थी वह 5 दिन तक कानपुर के एक अस्पताल में इलाज कराते रहे लेकिन उनकी 13 सितंबर को मौत हो गई। इसके पूर्व उन्होंने 7 सितंबर को एक वीडियो जारी कर महोबा के पूर्व एसपी पाटीदार पर संगीन आरोप लगाते हुए खुद की हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि SP ने उनसे कारोबार करने के लिए ₹600000 रिश्वत मांगी थी। न देने पर हत्या कराने या जेल भेजने की धमकी दी थी। इसी दौरान इंद्रकांत की मौत हो जाती है और उनके मौत के बाद उनके भाई रवि कांत ने महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार व कबरई थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर देवेंद्र व कांस्टेबल अरूण और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिछले साल उनके खिलाफ न्यायालय के आदेश की अवहेलना के आरोप में भी एक मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ नवेन्दु सिंह ने बताया कि एसटीएफ की दो टीमें राजस्थान के लिए रवाना कर दी गई है यह टीमें राजस्थान के डूंगरपुर जनपद के सरोंदा थाना सगवाड़ा स्थित उनके मूल निवास पर भी जाएंगी। अब देखना है कि जो एसपी कभी अपराधियों के पीछे पीछे अपनी पुलिस लगाकर उनकी तलाश करता था उसी पूर्व SP के पीछे अब पुलिस उनको अपराधी मानकर उनकी तलाश कर रही है। अब देखना होगा कि वे कब कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ते हैं।

Mau City की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://mau.nic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *