UP में मिल सकती है छूट, हिमाचल में 7 जून तक बढ़ा लॉकडाउन
उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया-हमारे आंशिक कोरोना कर्फ्यू में कुछ ढील हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में तेज़ी से कोरोना संक्रमितों का ग्राफ गिर रहा है, जिसका फायदा सूबे के लोगों को मिल सकता है।
राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि यहां कोरोना के मामलों की संख्या काफी कम हो चुकी है, इसलिए लॉकडाउन में कुछ छूट दी जा सकती है।
हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया कि ये छूट कब से दी जाएगी और कितनी दी जायेगी,
उधर हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना प्रतिबंधों को 7 जून सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह भी कहा-31 मई के बाद कोरोना कर्फ्यू में छूट देना शुरू किया जाएगा। 5 तारीख को कैबिनेट मीटिंग में स्कूल, कॉलेज और राज्य में परिवहन को खोलने के ऊपर मीटिंग होगी। कोरोना संक्रमण में काफी गिरावाट आई है, लेकिन कोरोना से मृत्यु अभी भी चिंता का विषय है।

