अपना जिला

उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ मऊ के शैलेश सिंह जिलाध्यक्ष व धनंजय जिला मंत्री चुने गए

मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक सांगठनिक चुनाव जीवन राम इंटर कॉलेज के सभागार में चुनाव पर्यवेक्षक एवं आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष राजेश राय के देखरेख में संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह, संरक्षक योगेंद्र नाथ सिंह वरिष्ठ शिक्षक नेता दीनबंधु राय समेत उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक राय से निर्णय दिया कि पुरानी कार्यकारिणी का कार्य सराहनीय रहा है तथा अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन ने निरंतर संघर्ष किया है आगे भी इन्हें संघर्ष करने के लिए मौका दिया जाए। फलस्वरूप शैलेश कुमार सिंह लगातार दसवीं बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिला मंत्री पद पर धनंजय सिंह लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए एवं जय नारायण पांडे निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए ।चुनाव अधिकारी राजेश राय एवं उपस्थित शिक्षकों द्वारा एक सप्ताह के अंदर नये कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचित पदाधिकारियों अधिकृत किया गया । अखिलेश विश्वकर्मा ,अखिलेश प्रबल, प्रमोद गुप्ता, मनोज सिंह, मानवेंद्र सिंह ,जाबालि मौर्य शिवांशु सिंह, विजय सिंह, शुभम द्विवेदी ,चंद्रशेखर राय ,शिवकुमार डॉक्टर ममता पांडे, सतीश सिंह, रजनीश कुमार पटेल, दुर्गेश सिंह समेत सैकड़ों शिक्षक बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *