अपना जिला

लेखपाल ने प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

धारा 186, 332, 353, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया

सादात। ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भरतपुर में अंत्येष्टि स्थल की भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल बलजीत सिंह की ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविशंकर सिंह सोनू द्वारा पिटाई करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी लेखपाल ने साथी लेखपालों संग बहरियाबाद थाने पहुंचकर प्रधान प्रतिनिधि और उसके दो साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
भुक्तभोगी लेखपाल बलजीत ने तहरीर में उल्लेख किया है कि वह बेंवदा के लेखपाल अनुभव सिंह के साथ दोपहर में भरतपुर गांव गये थे, जहां अंत्येष्टि स्थल का सीमांकन करने के दौरान प्रधान प्रतिनिधि ने सड़क किनारे अंत्येष्टि स्थल के लिए जमीन का सीमांकन करने को कहा। इसे लेकर अपशब्द बकते हुए लेखपाल का कागजात छीनकर फाड़ते हुए उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित लेखपाल बहरियाबाद थाने पहुंचकर प्रधान प्रतिनिधि रविशंकर सिंह सोनू, अंकित सिंह व आकाश सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। शनिवार की देररात केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।  186, 332, 353, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *