काम की बात

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत के बकाया बिलों के भुगतान में की छूट की घोषणा

लखनऊ। ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमजन के हित में अनवरत कार्य कर रही है एवं उसके लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में सरकार अच्छी प्रकार से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर विद्युत विभाग के उपभोक्ताओं के लिए एक खास योजना एक मुश्त समाधान योजना, ओटीएस स्कीम 1 जून 2022 से 30 जून 2022 तक के लिए जारी की गई है। जिसमें उपभोक्ता अपने बकाया विद्युत बिलों के अतिरिक्त भार में भुगतान कर छूट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह छूट निजी घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ नलकूप उपभोक्ताओं और 5 किलो वाट के विद्युत का प्रयोग करने वाले कामर्शियल उपभोक्ताओं के लिए लागू है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता इस स्कीम का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *