उत्तर प्रदेश

विद्युत आपूर्ति बढ़ाने का हर सम्भव प्रयास हो रहा है : एके शर्मा

लखनऊ। प्रदेश में विद्युत व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए ऊर्जा विभाग युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है।
ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए०के० शर्मा ने परिस्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत आपूर्ति बढ़ाने के हर सम्भव प्रयास हो रहे हैं। पूर्व में अपने कथन के अनुसार उन्होंने बताया कि कुछ स्रोतों से आज से अतिरिक्त बिजली मिलने की शुरुआत हो रही है। जिससे स्थिति बेहतर होगी।

विद्युत आपूर्ति बढ़ाने के क्रम में प्रदेश के सबसे अनपरा ताप विद्युत गृह (2630 मे0वा० ) की इकाइयों के लिए 10 लाख मीट्रिक टन कोयला नार्दन कोल फील्ड लि० की खदानों से रेल के साथ-साथ रोड मार्ग से भी लाया जा सके इसके लिए निर्णय लिया गया है।

इस अतिरिक्त कोयले की आपूर्ति से अनपरा उत्पादन गृह में कोयले का पर्याप्त भण्डारण बना रहेगा, जिसका उपयोग अवश्यक्तानुसार विद्युत उत्पादन में किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने यह भी निर्देशित किया है कि रेल्वे के रेक को जल्दी ख़ाली करने के प्रयास किए जायं जिससे वो कोयला लाने के लिए ज़्यादा फेरा कर सकें।

ऊर्जामंत्री ने बताया है कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए विद्युत संयंत्रों की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। इस प्रयास में उन्होंने आज दोपहर स्वयं जालौन ज़िले के 33 KV के दो विद्युत उपकेंद्रों ( एट एवं उसरगांव ) पर औचक निरीक्षण के लिए गए और वहाँ की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि टोल फ्री नम्बर 1912 की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। स्थानीय दोषों के पूर्वानुमान सहित उनको कम से कम समय में ठीक कराने की कोशिश हो रही है। जिससे जो विद्युत उपलब्ध है वह उपभोक्ताओं तक निर्बाध पहुँचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *