बेल तोड़ रहा युवक डाल टूटने से गिरा मौत

दोहरीघाट/ मऊ। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भैसाखरग( नई बाजार) में मंगलवार को बेल के पेड़ पर चढ़ा युवक डाल टूटने कर गिरने से गम्भीर रूप से घायल युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई।मौत के सूचना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।वही परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।प्राप्त सूचना के अनुसार गोविंदर पुत्र झिनक प्रसाद उम्र 40 वर्ष मंगलवार को बेल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था।तभी अचानक डाल टूट गई।जिससे गोविंदर डाल सहित नीचे आ गिरा।ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट ले गए जहाँ डॉक्टरों ने गम्भीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल से भी उसे वराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।वराणसी में निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।जहाँ शनिवार की रात लगभग 3 बजे उसका निधन हो गया।

