प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिन्टन प्रतियोगिता का ट्रायल 18 को
मऊ। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेशीय महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21 से 22 अक्टूबर, 2022 तक के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिन्टन का जिला स्तरीय चयन / ट्रायल दिनांक 18 अक्टूबर, 2022 को अपराह्न 2.00 बजे से स्पोर्ट्स स्टैडियम, मऊ में किया जायेग। जिला स्तरीय चयन / ट्रायल में चयनित महिला खिलाड़ी दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को सुखदेव पहलवान स्टेडियम, आजमगढ़ में आयोजित महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिन्टन ट्रायल में भाग लेंगी। उक्त ट्रायल में भाग लेने हेतु इच्छुक महिला खिलाड़ी अपने आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को अपराह्न 2.00 बजे तक उपस्थित होकर लाभ उठाएं।

