रोजगार मेले का आयोजन संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज मोहम्मदाबाद में 21 को
मऊ। जिला सेवायोजन अधिकारी एम0आर0 प्रजापति ने बताया कि रोजगार मेलों की श्रृंखला में दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:30 बजे जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के कम्पनियों में सेवायोजित करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औ०प्र० संस्थान तथा कौशल विकास मिशन मऊ के संयुक्त तत्वाधान में सन्त गणिनाथ राजकीय पी०जी० कालेज मुहम्मदाबाद, गोहना मऊ में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में लगभग 20 निजी क्षेत्र की टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल कम्पनियाँ 3000 हजार रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेगी। रोजगार मेले में जनपद के अभ्यर्थियों द्वारा अपनी सेवायोजन पोर्टल की आई०डी० एवं पासवर्ड से ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जाना है। ऐसे अभ्यर्थी जो पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है वे विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉबसीकर का आई0डी0 पासवर्ड बनाकर पंजीकरण करने के पश्चात रोजगार मेले में आवेदन कर प्रतिभाग करगें। किसी भी दशा में अभ्यर्थी ऑफलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग नहीं कर पायेगें । विशेष जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

