स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर नगर में होगा कार्यक्रम
■ कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि के रूप में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डा. केएन सिंह तथा वरिष्ठ वक्ता के रूप में ज्ञान प्रवाह के क्षेत्रीय प्रमुख रामाशीष जी होंगे
मऊ। सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों की एक बैठक रविवार को नगर के आरएस पैलेस के सभागार में मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें युगपुरुष एवं भारतीय युवा संस्कृति के धरोहर स्वामी विवेकानंद की जयंती के पूर्व संध्या पर 11 जनवरी को नगर के आरएस पैलेस के सभागार में जयंती समारोह के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद भारत ही नहीं पूरे विश्व में अपने उच्च कोटि के ज्ञान का डंका बजाये थे, हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आज आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मेें वक्ता और मुख्य अतिथि के रूप में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डा. केएन सिंह तथा वरिष्ठ वक्ता के रूप में ज्ञान प्रवाह के क्षेत्रीय प्रमुख रामाशीष जी होंगे।बैठक में प्रमुख रूप से देवेंद्र मोहन सिंह, सचिंद्र नाथ सिंह, सुनील कुमार दुबे सोनू, अमरजीत सिंह, भरत सिंह, पंकज तिवारी, राजेश सिंह, योगेंद्र सिंह, मुकेश नाथ तिवारी, अभिषेक खंडेलवाल, स्वर्ण सिंह, रितेश , शिव शक्ति सिंह, कमलेश सैनी, कमलेश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, पवन प्रधान आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।

