‘सफाई में सक्रिय भूमिका अदा करने हेतु स्वच्छता ऐप डाउन लोड कर पालिका को दिलवायें श्रेष्ठ स्थान’

मऊनाथ भंजन। नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 10 मु0 हरिकेशपुरा में टी0सी0आई0 मोड़ के पास लगभग 3.74 लाख रूपये की लागत से निर्मित पम्प हाउस व वार्ड नं0 12 भटकुवापट्टी दया राय में नूरजहां के मकान से हरिजन बस्ती तक लगभग 16.55 लाख रूपये की लागत से निर्मित साइडवाल, मिट्टी, खड़ंजा व वार्ड नं0 14 मु0 हकीकतपुर हबीब नगर में सईदी मस्जिद से शकील कबाड़ा, रेयाज राठौर का मकान होते हुये वसीम, नाला तक लगभग 6.01 लाख रूपये की लागत से निर्मित आर0सी0सी0 पटिया एवं इण्टरलाकिंग व वार्ड नं0 26 सहादतपुरा में शिवकुमार गुप्ता के मकान से रामबचन होते हुये शिवकुमार गौंड तक नाली मरम्मत आर0सी0सी0 पटिया व इण्टरलाकिंग व वार्ड नं0 31 मु0 मदनपुरा नई बस्ती मस्जिद बरेली के पास श्री मुख्तार से हाजी अब्दुल हसन अब्दुल मन्नान असमतुल्लाह फिरोज तथा अब्दुर्रहमान लुंगी वाले के मकान तक लगभग 11.65 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाली सी0सी0 इण्टरलाकिंग कार्याें का लोकार्पण वार्ड सभासदों अजय कुमार, मंजूर अहमद, कमरुल इस्लाम, धीरज कुमार व मुहम्मद इस्माईल की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ। उक्त कार्य संयुक्त रूप से लगभग 42.19 लाख रूपये की लागत से पूर्ण हुये हैं।

इस अवसर पर सम्मानित वार्ड सभासदों अजय कुमार, मंजूर अहमद, कमरुल इस्लाम, धीरज कुमार, मुहम्मद इस्माईल ने पालिकाध्यक्ष का फूल मालाओं से जबरदस्त स्वागत किया एवं अपने क्षेत्र के विकास के लिये उन्हें हृदय तल से बधाई दी।
4 जनवरी 2019 से प्रारम्भ होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में स्वच्छता रैंकिंग के लिये भाग ले रहे नगर पालिका परिषद मऊ को श्रेष्ठ एवं उच्च स्थान दिलाने में नगरवासियों की पूर्ण भागीदारी को सुनिश्चित कराने की प्रेरणा दी जा रही है। साथ ही पालिका द्वारा नगरवासियों को ‘स्वच्छता ऐप’ डाउन लोड करने एवं उसके प्रयोग करने के बारे में सहज तरीके से उन्हें बताया जा रहा है ताकि मऊ नगर पालिका क्षेत्र में निवास कर रहे सभी नागरिकों को पूरी तरह से स्वच्छता अभियान से जोड़ दिया जाये। इस तरह एक ओर नगर पालिका स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने की ओर अग्रसर हो जायेगा तो दूसरी ओर मऊ के नागरिक बहुत हद तक डिजिटलाइज हो कर ‘डिजिटल इण्डिया’ के उद्देश्यों की पूर्ति में भागीदार बन जायेंगे। यह बातें पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने उक्त उदघाटन के अवसर पर नगरवासियों को सम्बोधित करते हुये कही हैं। ज्ञातब्य रहे कि मऊ नगर को साफ-सुथरा एवं तीव्र विकासशील नगर बनाने के सम्बन्ध में गत दिनों बकवल स्थित पालिका कम्यूनिटी हाल एवं नगर पालिका कार्यालय परिसर में पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने प्रेरणा के प्रतीक 2 ‘हाईड्रोजन स्काई बैलून’ (हाईड्रोजन गुब्बारों) को इस उद्देश्य के साथ हवा में उछाला था कि ये हवा में तैरते हुये आम नागरिकों को स्वछच्ता का संदेश देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि नगर वासियों को यह प्रेरणा भी देना है कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में भाग ले रहे नगर पालिका परिषद, मऊ को उच्च स्थान दिलवाने के लिये सफाई में सक्रिय भूमिका निभाते हुये अधिक से अधिक ‘स्वच्छता ऐप’ डाउन लोड करें और इस ऐप के माध्यम से नगर की पूर्ण स्वच्छता हेतु शिकायत एवं सूचना पालिका तक पहुँचायें। इस तरह मऊ नगरवासी स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में मऊ नगर पालिका को उच्च स्थान दिलाने के लिये आगे आयें। पालिकाध्यक्ष ने नगरवासियों से कहा कि सफाई के प्रति सचेत रहकर आप अपने घरों से ही सूखे व गीले कूड़ों को अलग-अलग एकत्र करंे, प्रत्येक शौचालय रहित घरों में शौचालय का निर्माण करायें, खुले में शौच न करें, व्यक्तिगत, सामुदायिक या सार्वजनिक शौचालयों का ही प्रयोग करें। श्री पालकी ने बताया कि ऐसा करके हमारा उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के सम्बन्ध में पाजीटिव फीडबैक देना और इस के लिये उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिये आमादा करना है ताकि नगर पालिका परिषद, मऊ को स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में उच्च स्थान दिलाया जा सके।

इस अवसर पर सभासदगण अजय कुमार, मंजूर अहमद, कमरुल इस्लाम, धीरज कुमार, मुहम्मद इस्माईल, नसीम अख्तर, मुनव्वर अब्दुल गफूर व रविकान्त चैबे, प्रदीप कुमार, (मुन्ना), केदार सोनकर, कन्हैया पाण्डेय, गीता मिश्रा, सुबोध यादव, वीरेन्द्र सिंह, दिनेश राय, अजहर किराना, तसव्वर, खुर्शीद, अरशद, ज्याउर्रहमान, इश्तेयाक, रजनी, मोहम्मद, शमशाद नेता, जुबैर अहमद, मुहम्मद अंसारी, राम दास, फिरोज अहमद, मंजूर कमाल आदि के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

