सनबीम स्कूल मऊ का हाईस्कूल परीक्षा में 100 प्रतिशत रिजल्ट
मऊ। सनबीम स्कल मऊ ने सी.बी.एस.ई. की बोर्ड की परीक्षा में 100% रिजल्ट के साथ चमकते हुऐ अपना
परचम लहराया। शत-प्रतिशत बच्चे फर्स्ट डिवीजन में पास हुए। मास्टर आयुष सिंह 492 अंको के साथ 98.4 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान पर रहे। वहीं मास्टर श्लोक खंण्डेलवाल 480 अंको के साथ 96 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान पर रहे। मास्टर आयुष सिंह ने सामाजिक विज्ञान में 100 अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया। शिक्षको के अथक प्रयास का परिणाम सभी विषयों मे देखने को मिला। अंग्रेजी में आयुष कुमार को 98 अंक, हिन्दी में निहारिका राय एवं श्वेता मल्ल का 98 अंक, गणित में आयुष कुमार को 99 अंक तथा विज्ञान में 98 अंक मिला। सफल छात्र-छात्राओं का विवरण निम्नलिखित है ।

उपरोक्त परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विद्यालय के निदेशक राकेश गर्ग ने सभी अभिभावकों और बच्चों को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाईयॉ दी और अध्यापकों को भी उनके परिश्रम के लिए धन्यवाद दिया। विद्यालय के निदेशक विजय अग्रवाल (सी0ए0), गिरिराज अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल,आशीष अग्रवाल ने भी सभी बच्च्चों और अभिभावकों को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम के लिये बधाई दिया।
प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम तिवारी ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिऐ अध्यापकों का विशेष आभार प्रकट किया है। जिन्होंने बच्चोंं को वर्ष पर्यंत परिश्रम से पढ़ाया । उन्होने बच्चो एवं अभिभावकों को भी बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

