सनबीम स्कूल मऊ की प्रधानाचार्या को मिला ‘‘100 हाइली इफेक्टिव प्रिंसिपल्स अवार्ड‘‘
मऊ। एकेएस वर्ल्ड वाइड प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा भारत के हाई परफॉमिंग स्कूल एवं 100 हाइली इफेक्टिव प्रिंसिपल्स की श्रेणी में सनबीम मऊ की प्रिंसिपल श्रीमती पूनम तिवारी को भी सम्मानित किया गया। जहां पर देहरादून स्थित वेलहम ब्याज, एमटी इण्टरनेश्नल, गौर इण्टरनेश्नल, मिलनियम वर्ल स्कूल एवं भारत के अन्य प्रतिष्ठित स्कूलों के प्रिंसिपल मौजूद रहे। श्रीमती पूनम तिवारी को सीईओ दिनेश कालरा एवं जगदीश गांधी फाउन्डर मेम्बर आफ स्कूल ऐक्रिडेशन के हाथों सम्मान मिला जो कि मान्यता प्राप्त स्कूलों, प्रिंसिपल वर्कशाप और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करते हैं । दिल्ली के ‘द ओसियन पर्ल रिट्रिट होटल‘ में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में देश के दिग्गज शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने स्कूल में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा कौशल प्रविधियों से शिक्षा को सुगम बनाकर बच्चों को सिखाने में मदद किया है। ए0 के0 एस0 फाउन्डेशन यह पुरस्कार उन संस्थाओं को प्रदान करता है जिन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर भारत एवं विदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया है।
सनबीम स्कूल मऊ की प्रिंसिपल श्रीमती पूनम तिवारी नें बताया की ए0 के0 एस0 फाउन्डेशन के द्वारा यह सम्मान मिलना गर्व की बात है। निश्चित रूप से सनबीम स्कूल मऊ उच्चगुवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण के साथ नये लर्निग माड्यूल के द्वारा सर्वग्राह्य शिक्षा देने में प्रयत्नशील है। हम विद्यार्थियों में किताबी ज्ञान से अलग व्यवहारवादी ज्ञान को प्रमुख मानते हैं। इस पुरस्कार के मिलने के बाद शैक्षणिक जिम्मेदारी का एहसास बढ़ गया है । जिसको हम सब पूरी तन्मयता से निभाऐंगे। विद्यालय के निदेशक श्री राकेश गर्ग ने बताया कि सनबीम स्कूल मऊ शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के भाषा कौशल व्यक्तिव विकास कर समाज को एक दिशा देने का काम कर रहा है। जिसकी उपलब्धि है इस तरह का सम्मान मिलना। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक, शिक्षक व छात्रों में हर्ष का महौल है।

