अपना जिला

BJP सरकार निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण को समाप्त करने की रच रही है साजिश : चन्द्रदेव

मऊ। समाजवादी पार्टी जनपद मऊ के पार्टी नेताओं की एक आवश्यक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर जनपद प्रभारी पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करेली की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण को समाप्त करने की साजिश पर बड़ा आंदोलन की तैयारी पर विचार किया गया। बैठक
में बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्ष को कैडर वाइज प्रशिक्षण दिलाने पर मंथन हुआ कि वोट देने वाले से बड़ा दिलाने वाला होता है एक व्यक्ति एक वोट ही कर सकता है लेकिन कैडर वाइज कार्यकर्ता अपने साथ हजारों वो डलवाता है इसलिए बूथ एवं सेक्टर अध्यक्ष को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए बैठक में एक समूह ने प्रभारी के समक्ष आवाज उठाया की कोई भी चुनाव पार्टी का कार्यकर्ता एवं नेता ही लड़े तो अच्छा है कुछ लोग जुगाड़ लगाकर टिकट पाकर जी जरूर जीत जाते हैं लेकिन वह न तो बैठक में आते और ना ही कार्यकर्ताओं को पहचानते हैं जिससे मूल कार्यकर्ता हताश और निराश होकर काम करना छोड़ देता है। जो हमारे प्रतिनिधि जीते हुए हैं उन को निर्देशित किया जाए कि बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें एवं कार्यकर्ताओं नेताओं की बात को सुनें। बैठक को जनपद प्रभारी चन्द्रदेवराम करेली ने संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी जंग बिना कार्यकर्ता के नहीं जीती जाती जिस पार्टी के पास कार्यकर्ता नहीं होते उस पार्टी का अस्तित्व नहीं होता कार्यकर्ता ही पार्टी की नीव होता है उसके व्यक्तित्व को नकारा नहीं जा सकता आज भाजपा जिस पिछड़ों का वोट लेकर सरकार में आई आज उसी पिछड़ों का हक अधिकार आरक्षण निकाय चुनाव में समाप्त कर दिया आने वाले दिनों में अन्य चुनाव तथा अन्य जातियों का भी आरक्षण इसी तरह समाप्त कर देगी अब समय आ गया है अपने हक अधिकार और संविधान को बचाने की नहीं चेते तो मुट्ठी भर लोग राज करेंगे और हम बहुसंख्यक लोग गुलामी की जिंदगी जिएंगे वह लोग संविधान को समाप्त कर करना चाहते हैं आप अपना हक अधिकार और आरक्षण बचाने के लिए तैयार हो जाओ जैसे ही आंदोलन का आह्वान पार्टी नेतृत्व करता है जोरदार ढंग से सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए तैयार रहना है। जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि एक समर्पित कार्यकर्ता ही ऐसा होता है जिसके बल पर जंग जीती जाती है इसके लिए प्रत्येक विधानसभा को 4 हिस्सों में बांटकर एक प्रशिक्षण शिविर पार्टी का निर्देश मिलते ही चलाया जाएगा पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए अभी से तैयार रहें। अंत में थाना कोपागंज के शाहपुर गांव में आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत पर गहरा शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। आज के इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राम हरी चौहान, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह,वरिष्ट नेता मुसाफिर यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अंसारी प्रदेश, ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी सचिव महेंद्र चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु पूर्व महासचिव रामधनी यादव,पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र मिश्रा, रामायण यादव, राम प्रताप यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुड्डू चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान वीरेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष अमान खान, अप्पू मौर्या रामप्रकाश यादव बबलू, राधेश्याम मौर्या अशोक यादव, शिवचंद्र राम पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकुमार पूर्व प्रमुख विजय शंकर यादव राजेंद्र नाथ पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *