सपा ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री को किया नमन्
मऊ।समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कमेटी एवं मऊ शहर कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने सत्य न्याय, त्याग एवं सध्दाव के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती तथा पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया, गया और उन्हें कोटि कोटि नमन करते हुए ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी जी का जन्म 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था इसलिए हर साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती 2 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में ही नहीं भारत वर्ष के हर गांव, शहर, कार्यालय पर पर धूमधाम से मनाई गई। महात्मा गांधी जी का पूरा नाम दास करमचंद गांधी है और मां का नाम पुतलीबाई था महात्मा गांधी जी का पालन पोषण वैष्णो परिवार में हुआ था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अहिंसा के बल पर देश को आज़ाद कराया तो पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी ने जय जवान और जय किसान का नारा देकर देश को विकास की धारा बढ़ाने का कार्य किया। आज के इस मुख्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन तय्यब पालकी, नगर अध्यक्ष अब्दुस सलाम, रत्नेश भारती, शंभू सोनकर, अखिलेश यादव,अफ़ज़ल अलंकार, आलोक यादव, मुन्नू राम,अशोक पाल,उमेश यादव, फहद अंसारी, अखिलेश भारती, बब्लू यादव आदि नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

