अपना जिला

SP ने पुलिस लाईन में आवास, बैरक, भोजनालय, शौचालय, शस्त्रागार, क्वाटर गार्द आदि का किया निरीक्षण

मऊ। पुलिस लाईन मऊ के परेड ग्राउण्ड स्थल पर पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले द्वारा परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा परेड में उपस्थित जवानों के टर्नआउट सहित उनके शस्त्रों की सिखलायी सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ पुलिस लाईन परिसर, कर्मचारी आवास, बैरको, भोजनालय, शौंचालय/स्नानागार, शस्त्रागार, क्वाटर गार्द, जीपी स्टोर, आरटीसी बैरकों, परिवहन शाखा इत्यादि का गहन निरीक्षण किया गया तथा सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *