अपना जिला

SP कार्यालय 24 घण्टे के लिए बंद, तीन पुलिसकर्मी मिले कोरोना पाजिटिव

मऊ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात तीन पुलिसकर्मियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आने से पुलिस अधीक्षक कार्यालय 48 घंटे के लिये बंद कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेनेटाईजेशन तथा कोरोना टेस्ट का कार्य कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत यूपी 112, कण्ट्रोल रुम नं. 9454417472, पुलिस अधीक्षक कार्यालय नंबर 0547-2220629, कैंप कार्यालय नंबर 0547-2500620 या फिर ट्विटर हैंडल पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के तीसरे गेट पर पर प्रातः 09 बजे से सायं 04 बजे तक उपनिरीक्षक की देखरेख में शिकायत पेटिका रखी जायेगी, जिसमें शिकायतकर्ता अपना प्रार्थना पत्र डाल सकते हैं, जिसका निस्तारण उक्त उपनिरीक्षक द्वारा सम्बन्धित थानाध्यक्ष के माध्यम से कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *