सिल्वर बेल्स स्कूल में स्पोर्ट्स फियस्टा में बच्चों ने अपने खेल कौशल का किया प्रदर्शन
चकिया / चंदौली। सिल्वर बेल्स स्कूल में चल रहे 5 दिवसीय स्पोर्ट्स फियस्टा के दूसरे दिन शनिवार को रिंग बाल दौड़, मंकी जम्प, आगे-पीछे दौड़ आदि प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमे नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इसके पूर्व शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की सचिव सुषमा जायसवाल ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय के डाइरेक्टर प्रभात जायसवाल, मैनेजर रमेश भगत व सचिव ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया।
स्पोर्ट्स फियस्टा के दूसरे दिन हुए प्रतियोगिता में बच्चों की रिंग बाल दौड़ में अभिषेक कुमार प्रथम, आर्यन कुमार चंद्रा दितीय व अर्नवी सोनकर तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार मंकी जम्प दौड़ में अनीश प्रथम, अंश प्रताप दितीय व सेजल मौर्या तृतीय, कक्षा 2 के आगे-पीछे दौड़ में आदित्य गुप्ता प्रथम, अंश गुप्ता दितीय व मो० अनस तृतीय वहीं कक्षा प्रथम के दौड़ में करण चौबे प्रथम, विवेक मौर्या दितीय व आकृति तीसरे स्थान पर रही। पहले दिन हुए प्रतियोगिता के रिंग दौड़ के फाइनल में अब्दुल्लाह प्रथम, अंश मौर्या दितीय व मनाल तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सहायक निदेशक सिद्धार्थ जायसवाल ने किया। इस अवसर पर अनुपमा मैम, जेके सर, एम के सर व मीडिया प्रभारी अशोक जायसवाल उपस्थित रहे। खेलकूद के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों का भरपूर उत्साहवर्धन किया।

