SIB के सर्वे और छापे की कार्यवाही को व्यापारी समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा : रामगोपाल
मऊ। सर्वे और छापों द्वारा किसी भी प्रकार से उत्पीड़न तथा शोषण व्यापारी समाज का न किया जाए । बुधवार को जिलाधिकारी मऊ के द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक 5 सूत्रीय ज्ञापन सौपते हुए उक्त बात डॉ रामगोपाल गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ से अधिक वार्षिक टर्नओवर वाले व्यापारियों पर एसआईबी द्वारा जांच न कराई जाए। इसके साथ साथ किसी भी कारण से बिक्री कम होने पर यदि व्यापारी टैक्स कम जमा करता है तो उसकी जांच एस आई बी द्वारा सर्वे और छापो के माध्यम से न कराई जाए।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए डॉक्टर रामगोपाल गुप्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यापारियों को शोषित करने की नियत से एस आई बी को विशेष अधिकार दे रखा है जो किसी भी कीमत पर व्यापारी हितों में नहीं है।
इसलिए टैक्स चोरी की शिकायत मिलने पर व्यापारी से पूछताछ करके ही उसका निवारण किया जाए । सर्वे और छापे डालकर व्यापारी को उत्पीड़ित न किया जाए।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के सदस्यों ने सर्वप्रथम नवागत जिलाधिकारी श्री अमित सिंह बंसल को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया और कहा कि निश्चित ही जिलाधिकारी जी का कार्यकाल मऊ जनपद के लिए अविस्मरणीय व व्यापारियों के लिए हितकर होगा । जिलाधिकारी को ज्ञापन देने गये प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष अज़हर कमाल फैजी ,महातम यादव, कन्हैयालाल जायसवाल ,सुभाष कनौजिया ,आनंद गुप्ता, हाजी इफ्तिखार, गामा यादव ,अमित गुप्ता, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

