अपना जिलाखास-मेहमान

मऊ में कवि सम्मेलन आज, जुटेंगे शब्दों के महारथी

मऊ। वीर रसावतार पंडित श्याम नारायण पांडेय एवं शहीद पारसनाथ सिंह की स्मृति में नेफोर्ड सांस्कृतिक प्रवाह मंच मऊ के तत्वावधान में 6 अप्रैल को नगर डुमराव मोड़ पर रात्रि 8:00 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से आमंत्रित कवियों में मथुरा से वरिष्ठ गीतकार श्यामसुंदर अकिंचन, टूंडला से लटूरी लट्ठ, कानपुर से हेमंत पाण्डेय,  व्यंजना शुक्ला लखनऊ से, डा.अशोक सिंह वाराणसी से, बादशाह  प्रेमी देवरिया, गाजीपुर से हरि नारायण हरीश सहित मऊ से मधु राय, पंकज प्रखर आदि काव्य पाठ करेंगे कार्यक्रम में साहित्य के क्षेत्र में श्याम सुंदर अंकिचन को सामाजिक कार्यों हेतु विजय सर्राफ एवं जन्मेजय सिंह को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ खत्री जी करेंगे। यह जानकारी प्रवाह मंच के अध्यक्ष सचिंद्र सिंह एवं आयोजक मंडल के सदस्य और टैक्स बार एसोसिएशन मऊ के संयुक्त मंत्री प्रदीप सिंह ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *