Uncategorized

शारदा नारायण हॉस्पिटल के संरक्षक जगत नारायण सिंह के जन्मदिन पर कंबल वितरण

मऊ। शारदा नारायण हॉस्पिटल के संरक्षक जगत नारायण सिंह का 86 वां जन्मदिन के अवसर पर शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ द्वारा शारदा नारायण इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज मऊ के कैंपस में भव्य नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया इस जांच शिविर में 132 मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण कर परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया जन्मदिन के अवसर पर गरीबों को कंबल वितरण कर एवं भजन कीर्तन के साथ जगत नारायण सिंह जन्मदिन शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ में मनाया गया इस अवसर पर मऊ के सभी गणमान्य व्यक्ति शारदा नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉ संजय सिंह एवं हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ,ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर राहुल कुमार, शारदा नारायण टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के डायरेक्टर डॉ एकिका सिंह ,डॉ मधुलिका सिंह ,श्रीमती सुष्मिता सिंह एवं गायत्री परिवार के सभी सदस्यगण व शारदा नारायण हॉस्पिटल के सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉ संजय सिंह बोलते हुए बताया कि परम पूजनीय पिता श्री के आशीर्वाद से शारदा नारायण हॉस्पिटल का जिले में एवं पूरे पूर्वांचल में एक नाम रोशन हुआ है और जब तक पिताश्री हमारे है तब तक शारदा नारायण हॉस्पिटल परिवार इनके संरक्षण में कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *