पूर्व डूसू अध्यक्ष शक्ति सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल ।
पूर्व डूसू अध्यक्ष शक्ति सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल ।
https://www.youtube.com/watch?v=xnozn3ukWuo
नई दिल्ली , रविवार 12 जनवरी 2020

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकप्रिय युवा नेता शक्ति सिंह ने भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी तथा अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । युवा नेता शक्ति सिंह के साथ बड़ी संख्या में छात्रों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

शक्ति सिंह , दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के 2018-19 में अध्यक्ष रहे हैं तथा पूर्वांचल से आते हैं । शक्ति सिंह के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय छात्रों के साथ दिल्ली में पढ़ने आने वाला पूर्वांचली छात्र जुड़ा है । गौरतलब हो कि शक्ति सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एक बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी ।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर शक्ति सिंह ने कहा कि , ” भारतीय जनता पार्टी की नीतियों ने युवाओं को गहराई से प्रभावित किया है । दिल्ली में जिस तरह से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आप नीत राज्य सरकार ने कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया उससे युवाओं को बड़ा नुक़सान हुआ । भाजपा नीत केंद्र सरकार ने युवाओं के हित में कई बड़ी योजनाओं को क्रियान्वयन करने में सफलता पाई है इससे युवाओं को लाभ हुआ है आज निश्चित रूप से भारतीय युवाओं के सामने कुछ चुनौतियां हैं और उन चुनौतियों से केवल भारतीय जनता पार्टी ही समाधान पा सकती है । आने वाले समय में भाजपा एक बड़े अंतर के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी । “

