#Election2024

घोसी में अरविन्द के साथ छड़ी के लिए शक्ति प्रदर्शन 

घोसी लोकसभा क्षेत्र में गाजीपुर तिराहे से लेकर सोनीधापा मैदान तक दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व भाजपा के युवातुर्क नेता शक्ति सिंह ने पदयात्रा आयोजित की जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। पदयात्रा के दौरान शक्ति सिंह ने सुभासपा और भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार अरविंद राजभर को जिताने की अपील की मीडिया से बात करते हुए शक्ति सिंह ने कहा कि जनहित के काम निरंतरता से होते रहे इसके लिए जरूरी है की देश में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बने गौरतलब हो की घोसी लोकसभा क्षेत्र से शक्ति सिंह ने भी टिकट का प्रयास किया था पर सीट गठबंधन के सहयोगी को मिल जाने से प्रत्याशी अरविंद राजभर चुनाव मैदान में हैं, घोसी लोकसभा क्षेत्र में अभी तक अरविंद राजभर और सपा प्रत्याशी राजीव राय के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा था।

लेकिन नरेंद्र मोदी की विशाल रैली और शक्ति सिंह के मैदान में उतर जाने के बाद चर्चा जोरों पर है की चुनाव भाजपा और सुभासपा के गठबंधन प्रत्याशी अरविंद राजभर की तरफ झुक गया है। शक्ति सिंह ने लोकसभा घोसी में NDA प्रत्याशी के समर्थन में कल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न कई जगहों पर सभा की। शक्ति सिंह ने कहा की चुनाव के लिए मतदान एक जून को होना है। बड़े नेताओं ने घोसी की फ़िज़ा बदल दी है विपक्ष के लोग परेशान हैरान हैं, कहा कि चौपाल, जनसम्पर्क व पदयात्रा से समीकरण अरविंद राजभर के पक्ष में है और विपक्षी हताश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *