खास-मेहमान

कुत्ते में आदमियत

सड़क पर दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया अपने घर के पास . वह सड़क पर पड़ा हुआ था . लोग घेर कर खड़े थे उसे . बातें बना रहे थे और वीडियो भी . उसका बेटा कुत्ते के साथ वहां से गुजर रहा था . कुत्ता उसके हाथ से पट्टा छुडाकर भीड़ की तरफ भागा .

लोग कुत्ते को दुत्कारने लगे . डराने लगे . मगर कुत्ता टस से मस न हुआ . वह घायल मालिक के शरीर को चाटने लगा और बुरी तरह से रोने लगा . तब तक बेटा भी आ गया .

“पापा ! ये कैसे हो गया ?”

पापा सुनते ही लोग छिटकने लगे . कुत्ते की आँखों में आंसू थे . लोग हँसते हुए वीडियो फोरवर्ड कर रहे थे. बेटा कुत्ते में आदमियत देख रहा था और आदमियों का ……

शब्द मसीहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *