पुण्य स्मरण

स्व. कल्पनाथ राय के आंगन में पंहुचे बहुतेरे, सभी न अर्पित किया श्रद्धा सुमन

विकास पुरूष जनपद के शिल्पी पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय के पूण्यतिथि पर 06 अगस्त को उनके पैतृक आवास सेमरी जमालपुर पंहुच कर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री राय के आंगन में पंहुच लोग उनके चित्र पर फूल के पंखुड़ियों का श्रद्धासुमन अर्पित कर शीष झुका हाथ जोड़ नमन् किए। पैतृक आवास पर डा. सीता राय और कल्पनाथ राय के पौत्र अनन्त नारायण राय ने सभी का आगन्तुकों का अभिवादन व स्वागत् किया। विकास पुरूष स्व. कल्पनाथ राय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन, भाजपा नेता मुन्ना दूबे, भरत भैया, उत्पल राय, कवल गिरी, सुनील गुप्ता, अशोक सिंह, बजरंगी सिंह बज्जू, अखिलेश तिवारी, गणेश सिंह, रमेश राय, संजीव जायसवाल डिम्पल, संजय पाण्डेय, संतोष सिंह पुन्नू, पीसी राय घुन्नू, भगत सिंह, आनन्द प्रताप सिंह, डा. अजय सिंह, धर्मेन्द्र राय गोपाल, आनन्द उपाध्याय, आनन्द सिंह रैकवार, संगीता द्विवेदी, मृत्युंजय द्विवेदी, अरुण शर्मा, राम कमल राय, पुरुषार्थ सिंह, आदि मौजूद रही। इस अवसर पर लोक कल्याण न्यास समिति ने स्व. कल्पनाथ राय की स्मृति में पौधा रोपण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *