अपना जिला

मऊ-सरयू नदी का बढ़ता जल स्तर बढ़ा रहा लोगों की बेचैनी

सरयू नदी का बढ़ता जल स्तर आस-पास के लोगों की बेचैनी बढ़ाने लगा है। जिन इलाकों में जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है वहां के लोग काफी चिंतित हैं। बीते 24 घंटे में नदीके जलस्त में 5 सेमी को बढ़ोतरी हुई है।

बढ़ते जल स्तर से दोहरीघाट के बंधों और भारत माता मंदिर के पीछे दीवारों पर नदी की तेज लहरें टकरा रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ मधुबन देवारा में भी जलस्तर बढ़ने से लोग मुश्किल में आ गए हैं। बिंदटोलिया समेत करीब 3 किमी एरिया में तेजी से कटान हो रहा है। कटान की वजह से दुबारी के देवारा बिशुन पुरवा के लोग पलायन को मजबूर हैं। प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *