ट्रक की चपेट में आने से सपा नेता पंडित सोनू राय के पिता की मौत

कोपागंज/मऊ। स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सभा शहरोज के पास रविवार की सायं 4.15 करीब फोरलेन पर 70 वर्षीय वृद्ध की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गई. मृतक भगवान राय पुत्र बीरबहादुर राय ग्राम शहरोज के रहने वाले हैं जो किसी कार्य से साइकिल द्वारा सड़क पर जा रहे थे. आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर एक कमरे में बन्द कर दिया. तथा सड़क पर जाम लगाकर वहां अण्डरपास निर्माण की मांग लगे.करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे एस डीएम सदर हेमंत चौधरी और क्षेत्राधिकारी घोसी राजकुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझा मांगो को पूरा करने का आश्वासन देते हुए जाम को ख़त्म कराया।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा शहरोज निवासी भगवान राय 70 वर्ष पुत्र वीर बहादुर राय रविवार की शाम करीब 4.15 बजे साइकिल से किसी कार्य से फोरलेन पर आये. जैसे ही वह शहरोज में स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे कि पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहे जेपी ग्रुप के ट्रक की चपेट में आ गए. तथा मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. भागने का प्रयास कर रहे ट्रक ड्राईवर को पकड़ कर लोगों ने पिटाई करके एक कमरे में बन्द कर दिया. लोगों की भीड़ ने फोरलेन पर जाम लगा दिया जिससेे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गयी.
हालांकि कोपागंज पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी लेकिन जाम हटवाने में नाकामयाब रही. सूचना पाकर एसडीएम सदर, सीओ घोसी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुँच गए. तथा लोगों को समझाने बुझाने लगे.

