अपना जिला

सपा नेता शैलेन्द्र यादव साधु ने रक्षाबंधन पर्व पर दी बधाई, जनपदवासियों से की यह अपील

मऊ। रक्षाबंधन पर्व को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव उर्फ साधु ने जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि राखी भाई बहनों के स्नेह का ऐसा त्योहार है, जिसके लिए लोग पूरे साल इंतजार करते है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बंधकर अपने आशीर्वचनों के साथ भाई की लंबी उम्र और उन्हें जीवन में हर खुशी की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार दुनिया भर में फैली कोरोना जैसी घातक बीमारी के चलते भाईयों और बहनो को दूर रहना पड़ा। साथ ही उन्होंने लोगो से अपील किया कि मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए बाहर न निकले व एक दूसरे के घर जाने से बचे तभी इस घातक बीमारी से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *