चर्चा में

समाजवादी किन्नर सभा ने जारी की जिला/महानगर के पदाधिकारियों की सूची

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति पर समाजवादी किन्नर सभा उत्तर प्रदेश की प्रद्श अध्यक्ष पायल सिंह ने कई जनपदों में समाजवादी किन्नर सभा की सूची जारी की है। सूची में जिला/महानगर के पदाधिकारियों का नाम है। समाजवादी किन्नर सभा लखनऊ का जिला अध्यक्ष सुश्री कशिश, कानपुर का जिला अध्यक्ष सुश्री शीला, मथुरा का जिला अध्यक्ष सुश्री तमन्ना, खीरी का जिला अध्यक्ष सुश्री गीता, बाराबंकी का जिला अध्यक्ष सुश्री शबाना, जौनपुर का जिला अध्यक्ष सुश्री जया, चंदौली का जिला अध्यक्ष नितिन कुमार, वाराणसी का जिला अध्यक्ष सुश्री कोमल, आजमगढ़ का जिला अध्यक्ष सुश्री रेशमा, वाराणसी महानगर का अध्यक्ष सुश्री सानिया, चंदौली महानगर का अध्यक्ष सुश्री स्वीटी सिंह सहित कई जनपदों में जिला सचिव जिला मंत्री नगर अध्यक्ष कोषाध्यक्ष सदस्य आदि के पद की भी सूची जारी की गई है। सूची सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निजी सचिव गंगाराम वी किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह की तरफ से जारी है। पायल सिंह ने बताया कि शीघ्र ही अन्य जनपदों में समाजवादी किन्नर सभा की सूची जारी की जाएगी।

पायल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किन्नर सभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *