कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज मऊ में
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय के जनपद मऊ में प्रथम आगमन पर कांग्रेस जनों ने जमकर अपने नेता के स्वागत की तैयारी की है ।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मऊ आगमन पर जिला अस्पताल मऊ में जनपद के सृजन कर्ता, विकास पुरुष, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय, संविधान सभा के सदस्य, पूर्व सांसद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अलगू राय शास्त्री व भीटी चौराहे पर स्थित भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा अंत में बलिया मोड़ स्थित भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अलावा वे हिन्दी भवन एवं अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

