शोक संदेश

सहारा अख़बार के अशोक यादव का निधन, महिलाओं ने कंधा देकर दी अंतिम विदाई

मऊ। राष्ट्रीय सहारा हिंदी दैनिक समाचार पत्र के मऊ जिला कार्यालय में विज्ञापन प्रभारी अशोक यादव का उपचार के दौरान गुड़गांव दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में 13 सितंबर 2023 को देहांत हो गया। श्री यादव की उम्र लगभग 33 साल थी। उनके निधन से सामाजिक रूप से अपूर्ण क्षति हुई है। श्री यादव अपने पीछे मासूम दो बच्चों, पत्नी माता बड़े भाई सहित अन्य को छोड़ गए हैं। श्री यादव के निधन की खबर लगते हैं समाचार जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई । लोगों ने जगह-जगह शोक बैठक करके श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया और गत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। श्री यादव के पार्थिक शव जब उसके घर से निकला तो सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं ने सबसे पहले शव को कंधा देकर रोते हुए उसे अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार जनपद गाजीपुर स्थित गंगा नदी के शमशान घाट पर 14 सितंबर 2023 को किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई सुनील यादव ने दिया। शोकाकुल परिवार में माता आशा देवी, भाई सुनील यादव,भाभी सीमा यादव,भतीजा आलोक, अमन सहित पूरा परिवार है। पत्नी अंजू देवी अपने दो बच्चों 5 वर्षीय पुत्री अर्पिता और 1 वर्षीय पुत्र को लेकर भविष्य को लेकर चिंतित है। पूरा परिवार रो रो कर बेहाल है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हरिद्वार राय, राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रभारी एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंत्री प्रदीप सिंह, कल्याण सिंह,आनंद कुमार, आलोक कुमार ,नागेंद्र कुमार गौतम, राम गुवाल यादव, अभिषेक राय, वेद मिश्रा, राहुल सिंह, अरविंद, प्रेमचंद गुप्त,विनोद सिंह, डॉक्टर आजाद नोमानी, मोहम्मद अशरफ, श्रीराम जायसवाल,विवेक सिंह, रविंद्र सैनी, ऋषिकेश पांडे, अवधेश पांडे, रामप्रवेश, कमलेश पाल, आसिफ रिजवी, पंकज कुमार, मोहम्मद अशरफ गुलाब गांधी अखिलेश यादव धीरेंद्र प्रताप सिंह, एहतेशाम खान, संतोष जायसवाल, विवेक सिंह, राम सूरत राजभर, प्रेम प्रकाश सिंह, आसिफ खान, शिवबचन राजभर, देवेंद्र मोहन सिंह, आफताब आलम, सरफराज अहमद, प्रवीण राय,पुनीत श्रीवास्तव, रविकर यादव, अनिल गुप्ता ,रामनरेश पांडे, शैलेश सिंह विपुल, हरिओम राय ,अप्पू सिंह, राहुल सिंह, राहुल पांडे,विनोद गुप्ता, रहमान चिश्ती, सउधएंदू त्रिपाठी, श्याम मनोहर सिंह,सतीश पांडे ,अर्जुन प्रजापति, आसिफ खान,संतोष सिंह ,मुकेश सिंह, राजेश बरनवाल ,कमल नारायण सिंह,हरेंद्र सिंह,जितेंद्र यादव, अशोक पटवा, जितेंद्र वर्मा, प्रकाश पांडे ,नवरत्न शर्मा, हिमांशु शर्मा, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, भानु प्रकाश, वीरेंद्र प्रजापति, दुर्ग विजय मल, सहित आदि पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *