चर्चा में

सपा की करोड़ो रूपये लूट की योजना पर योगी सरकार ने फेरा पानी : धन्नजय

बिल्थरारोड/बलिया। क्षेत्रीय विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने कहा है पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का अवैध शिलान्यास करने वाले किस मुंंह से का विरोध कर रहे हैं। कहा कि पिछली सपा की सरकार ने पूर्वांचल एक्सपेस-वे की आड़ में 21 सौ करोड़ रूपया लूटने की योजना बनाई थी जिसे योगी सरकार ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने से बचा लिया।
विधायक श्री कन्नौजिया ने एक विज्ञप्ति जारी कर सपा की पिछली सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नाम पर पिछली सपा सरकार पर 21 सौ करोड़ रूपया लूटने की योजना का आरोप लगाया है। कहा कि सपा की पिछली सरकार द्वारा 20 फीसदी से भी कम भूमि का अधिग्रहण कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने के पीछे उनकी इस योजना के माध्यम से लूट-खसूट करना था। कहा कि इससे पहले कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भ्रष्टाचार की भेट चढ़ पाता माननीय योगी जी की सरकार ने 94 फीसदी भूमि का अधिग्रहण करते हुए सभी मानकों पर खरा उतरने का कार्य किया। पिछली सपा सरकार ने 20 फीसदी से कम भूमि अधिग्रहण कर शिलान्यास किया जो कि अवैध व असंवैधानिक है। भाजपा ने इसके माध्यम से पूर्वांचल को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का सफल प्रयास किया है। कहा कि 253 किमी देश के सबसे लम्बे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को तीन वर्ष में पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके साथ-साथ ही बलिया-बनारस व बलिया-गोरखपुर फोरलेन से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लिंक किया जायेगा। जिससे बनारस और गोरखपुर में विकास के साथ-साथ पूरा पूर्वांचल विकास की दिशा में गतिमान हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *