अपना जिला

हरिश्चन्द्र राय को मिला महाराष्ट्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय समाजकार्य गौरव पुरस्कार

● अन्याय निवारण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भाऊ सेठ द्वारा अन्याय निवारण समिति उत्तर – प्रदेश का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया

मऊ। विगत दिनों कोल्हापुर में आयोजित महाराष्ट्र राज्य पर्यटन व सांस्कृतिक कला महोत्सव समिति के तत्वाधान में कोल्हापुर में आयोजित कोल्हापुर जिला पर्यटन सांस्कृतिक कला महोत्सव में हरिश्चन्द्र राय को अंतर्राष्ट्रीय लोक कला साहित्य सम्मेलन 2018 राष्ट्रीय समाजकार्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हरिशचन्द्र राय जनपद मऊ के दोहरीघाट क्षेत्र के ग्राम धनौली के रहने वाले है आपने अपनी प्रारम्भिक इंटर तक की शिक्षा विक्ट्री इंटर कालेज दोहरीघाट से किया है उच्च शिक्षा की पढ़ाई दयानन्द महाविधालय आजमगढ़ से बी काम की डिग्री लेने के बाद गोरखपुर विश्व विद्यालय से एम् काम की मास्टर डिग्री हासिल किया है।
श्री राय बचपन से ही मेधावी होने के साथ ही उनकी रुझान सांस्कृतिक और लोककला में थी वो बचपन सी ही लोककला के प्रति समर्पण भाव सजोये अपने शिक्षा पूरी किये , इसके साथ ही श्री राय अपने क्षेत्र के लोक कलाकारों की मदद में हमेशा तत्पर तैयार रहते है अपने क्षेत्र के टूटती लोकरंग को बचाने का कार्य आज भी जारी रखे है।
संसदीय परम्परा के प्रबल अनुयायी , संस्कृति – सभ्यता संस्कार के प्रबल समर्थक और अन्याय के विरुद्ध हमेशा तानकर खड़े रहने वाले हरिश्चन्द्र राय को राष्ट्रीय समाज कार्य गौरव पुरस्कार मिलने पर पूर्व आई पी एस व अंतर्राष्ट्रीय महात्मा गाँधी हिंदी विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति विभूति नरायण राय, रामानन्द सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा के पुस्तकालयाध्यक्ष सुधीर शर्मा, राजकीय महिला महाविद्यालय आज़मगढ़ के प्राचार्य डा अजय मिश्र, सर सुंदर लाल ( बीएचयू ) आर्थो के हेड प्रोफेसर डा ए. के राय, डा प्रभात कुमार पाण्डेय, डा शिशिर राय , सपा के नेता हरिश्चन्द्र पाण्डेय , रामसिंह यादव बब्लू सोनकर , कमला राय , चन्द्रशेखर पाल मनोज कुमार राय , मतइ चौहान , उमाकांत राय प्रवीन कुमार राय ,साजिद अहमद कल्पनाथ राम और आस्ट्रेलिया से वरुण कुमार राय ने इस सम्मान पर बधाई प्रेषित किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *