पुण्य स्मरण

संजय शेरपुरिया ने अपने पिता की स्मृति में बनवा डाला एक किलोमीटर सड़क

विकास राय…

गाजीपुर। कोई चलता पद चिन्हों पर, कोई पदचिह्न बनाता है, कोई पांव पड़े सही से जमीं पर, ऐसे मार्ग सजाता है। आमतौर पर लोग पूर्वजो की स्मृति में कहीं मन्दिरो में दान करते है तो कही वृद्धों को खाना खिलाते है, धर्मशाला या कमरे बनवाते हैं तो कोई गरीब बच्चों को पढ़ाता है या उनका विवाह कराता है। लेकिन शेरपुर गांव के प्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी संजय राय शेरपुरिया ने अपने पिता बालेश्वर राय के स्मृति में शेरपुर मुख्य मार्ग से शहीद पार्क तक लगभग एक किमी सड़क (पिच रोड) बनवाने का बीड़ा उठाया है और बिना जनसहयोग के लाखों रुपए खर्च करके सड़क का निर्माण करा डाला।

उनके द्वारा पिता के पावन स्मृति में कराया गया यह काम सामाजिक सरोकार से जुड़ा आदर्श उदाहरण बन गया है। 31 मार्च को श्रद्धांजलि सभा व भंडारे के बाद बालेश्वर राय मार्ग का उद्घाटन किया जायेगा। जो बालेश्वर राय मार्ग के नाम से जाना जाएगा। उक्त जानकारी के अनुसार स्व० बालेश्वर राय देश के प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वo देवनारायण राय के ज्येष्ठ पुत्र थे। जिनका निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में बीमारी के दौरान हृदय गति रुकने के चलते 18 मार्च को होली के दिन आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके पश्चात पुण्यात्मा स्व०बालेश्वर राय के पार्थिव शरीर का 19 मार्च को पिता की इच्छा अनुसार ही सनातनी परम्परा के अनुसार पैतृक गाव शेरपुर के गंगा घाट पर दाह संस्कार किया गया।

श्री शेरपुरिया ने बताया कि नया भारत का उत्तर प्रदेश कैसा हो विषय पर बौद्धिक गोष्ठी व विशाल महा भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमे प्रबुद्ध जन, पत्रकार जगत की प्रमुख हस्तियां, उद्योग जगत, राजनेता, प्रख्यात समाजसेवी, आध्यात्मिक गुरु जन, खेल जगत की हस्तियां व पूरे शंकरवार, किनवार, दोनवार सहित अन्य समाज के लोग, ग्राम सभा के हर वर्ग, रिश्तेदार, मित्रगण, शुभचिंतको सहित अन्य गणमान्यो को आमंत्रित किया गया है। जिसमे लगभग पचास हजार लोगों के शिरकत करने की उम्मीद है। जिसकी सारी तैयारीयों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *