अपना जिला

मऊ में खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थों के विशेष चेकिंग में कई जगह से लिए नमूने

मऊ। जिलाधिकारी मऊ अरूण कुमार के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मऊ आरके दीक्षित के नेतृत्व में जनपद के भीटी, शहर, मोहम्दाबाद गोहना, अदरी, बढ़ुवागोदाम, चिरैयाकोट समेत विभिन्न स्थानों से सैंपलिंग करते हुए कुल 9 नमूनों का सैंपल टीम ने लिया। इन नमूनों को जांच हेतु जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ को भेज दिया गया है।
लिए गए इन नमूनों में रणवीरपुर सरवा के परमेश्वर यादव एवम उमेश यादव से भैंस के दूध का नमूना, अदरी के शिवधर, शेषनाथ एवं शंकर से मिश्रित दूध का नमूना, बड़वा गोदाम के श्रीकृष्ण के प्रतिष्ठान से छेना के मिठाई का नमूना,शहीद चौक मोहम्मदाबाद गोहना रविंद्र कुमार से मिश्रित दूध का नमूना, निकट मछली मंडी चिरैयाकोट के प्रतिष्ठान पैराडाइज मसाला शाप से हल्दी का नमूना,चक कमालपुर स्थित अनमोल मेडिकल एजेंसी से मल्टीविटामिन सिरप ब्रांड लेजीबी का नमूना लिया गया।
इस बावत पूछे जाने पर सहायक खाद्य आयुक्त मऊ एसके त्रिपाठी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात मिलावट सिद्ध पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मऊ आरके दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश राय, पंकज कुमार, जयहिंद, बिंदु पांडेय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *