सैदपुर कलराज मिश्रा के घर पहुंचे सीएम योगी, सूर्य नाथ मिश्रा के चित्र पर चढ़ाए पुष्प
गाजीपुर। सीएम आदित्य नाथ योगी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय नेता कलराज मिश्रा के पैतृक आवास सैदपुर के मलिकपुर गांव पहुंच उनकेे भाई स्व. सूर्यनाथ मिश्रा के चित्र पर श्रद्धासुमन व श्रद्धांजलि अर्पित किए।मुख्यमंत्री ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पूर्व केंद्र मंत्री कलराज मिश्र से परिवार के अन्य सदस्यों का कुशल क्षेम पूछा।मुख्यमंत्री को मंगलवार शाम को ही आना था, लेकिन मौसम के खराब होने के कारण उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया था। सीएम योगी बुधवार को सैदपुर हेलिकाप्टर से पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से मलिकपुर गांव पहुंचे। जहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। उसके बाद सीएम योगी पूर्व केंद्रीय मंत्री के बड़े भाई स्व. सूर्यनाथ मिश्रा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एमएलसी चंचल सिंह, विधायक सुनीता सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, विनोद अग्रवाल, डीएम के बालाजी, एसपी सोमेन वर्मा आदि लोग मौजूद थें। सीएम योगी के कार्यक्रम में एक बार फिर एमएलसी विशाल सिंह चंचल छाये रहें। जिसकी चर्चा पूरे जनपद सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोरो पर है। सीएम योगी ने भी चंचल सिंह को सम्मान देकर गृह जनपद मेंं उनका रुतबा बढ़ा दिया। उसकी भाजपाई खट्टी-मीठी गोली की तरह चर्चा कर रहे हैं। वहीं सपा-बसपा के लोग भाजपा में राजपूत नेता के वर्चस्व का उदाहरण दे रहे हैं। बुधवार को जब सीएम योगी हेलीपैड पर उतरे तो उनका स्वागत एमएलसी विशाल सिंह चंचल , विधायक सुनीता सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, रामतेज पांडेय, विनोद अग्रवाल, कृष्ण बिहारी राय, डा मुकेश सिंह भाजपा नेता एवं निदेशक वर्ल्ड ग्रीन हास्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर सैदपुर आदि नेताओं ने किया। जब काफिला मलिकपुर की ओर जाने के लिए तैयार हुआ तो सीएम योगी ने स्वयं एमएलसी चंचल सिंह को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। यही नही मुख्यमंत्री योगी ने वापसी के दौरान भी हेलिकाप्टर में एमएलसी चंचल सिंह को बैठाकर वाराणसी लेकर चले गये। इसके बाद एमएलसी चंचल सिंह सीएम योगी के साथ बाबतपुर हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत कार्यक्रम में भाग लिये। इस संदर्भ में एमएलसी चंचल सिंह ने गाजीपुर के पत्रकार विकास राय को बताया कि हमने यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी से मेडिकल कालेज के शीघ्र भूमि पूजन व जिले में कोई उद्योग के लिए प्रार्थना किया है। जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों काम अति शीघ्र हो जायेंगे।

