संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ ने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
मोहम्दाबाद गोहना/मऊ । यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में हो रही नकल की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान पर निकली संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल आजमगढ़ ने परीक्षा के दौरान शनिवार को प्रथम पाली मे हो रही हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल आजमगढ़ एपी वर्मा ने परीक्षा का जायजा लेते हुए देवर्षि देवल इंटर कॉलेज देवकली देवलास मोहम्मदाबाद गोहना पर आ धमकी। इसी बीच उन्होंने जनपद मुख्यालयों से विद्यालय को प्राप्त हुए कॉपी के बंडलओ की जांच की तथा दैनंदिनी में हिसाब के पश्चात 52 उत्तर पुस्तिका कम पाए जाने पर उसका हिसाब केंद्र व्यवस्थापक से मांगा। जांच के दौरान 52 उत्तर पुस्तिका का लेखा जोखा मांगने पर केंद्र व्यवस्थापक द्वारा सही रूप से जबाब ना प्रस्तुत करने पर उनके विरुद्ध रविवार को स्थानीय कोतवाली में केंद्र व्यवस्थापक शिवशंकर पांडे के विरुद्ध संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ ने मुकदमा दर्ज कराया है।

